BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के काफिले पर पथराव

Spread the love
  • भाजपा प्रत्याशी को बाहरी बताकर हो रहा है विरोध
  • टिकट की घोषणा के तुंरत बाद ही शुरू हो गया था विरोध
  • ग्रामीणों ने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर किया था प्रदर्शन
  • मनिंदर के ट्रैक्टर के आगे पीछे रालोद का झंडा लेकर चले ग्रामीण
  • काफिले पर भागते हुए ग्रामीणों ने किया पथराव, जान बचा कर भागे


मेरठ सिवालखास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाये गये मनिंदर पाल सिंह के विरोध का स्तर यहां तक आ पहुंचा है कि छुर गांव में आज भाजपा प्रत्याशी की कार पर पथराव किया गया। ग्रामीण लगातार बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा जैसे नारे लगाते सुने गये। मनिंदर पाल सिंह जिला मेरठ सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। मैें हू रवि शर्नमा दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद से ही मनिंदर पाल सिंह का विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों ने समाजसेवा करते करते अपनी उम्र निकाल दी, उनको नजर अंदाज कर मनिंदर पाल सिंह को टिकट दे दिया गया जबकि उनका सिवालखास से कुछ लेना देना नहीं है। सिवाल के ग्रामीणों ने हाल ही में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भी काफी हंगामा व नारेबाजी की थी। 

(विस्तार से यह भी देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=2cFxRJFERmI

इस बीच यह भी जानकारी में आया है कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दिखाई गई बेरूखी से भी किसान खासे आहत हैं। वह भाजपा प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं, हालांकि कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कानून हाथ में नहीं लेना चाहिये, लोकंतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपना प्रचार प्रसार करने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *