ब्यूरोक्रेट ए के शर्मा की कल भाजपा में एंट्री, आज एमएलसी उम्मीदवार घोषित
BREAKING उत्तर प्रदेश

ब्यूरोक्रेट ए के शर्मा की कल भाजपा में एंट्री, आज एमएलसी उम्मीदवार घोषित

Spread the love

 

लखनऊ: उत्तर जैसे कि पहले से ही कयास लगाये जा रहे है, अंतत वहीं हुआ। भाजपा ने प्रदेश विधान परिषद चुनाव में पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को उम्मीदवार बना दिया है। शर्मा कल ही लखनऊ में बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा के नाम को भी हरी झंडी दी है। राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *