बागपत में नहाने के लिए गए तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत ।।
मेरठ आस-पास

बागपत में नहाने के लिए गए तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत ।।

Spread the love

यूपी के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है. पानी से भरे गड्ढे में डूबने के कारण तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 8 साल से 15 साल के बीच थी. बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे में पानी जमा करने के लिए ये गड्ढा बनाया गया था , पुलिस प्रवक्ता मनोज सिंह के अनुसार दिल्ली सहारनपुर हाईवे से बिहारीपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर नीरज कुमार का एक ईंट भट्ठा है. उन्होंने कहा कि इस ईंट भट्ठे के बराबर में पानी जमा करने के लिये गड्ढा बनाया गया था. शुक्रवार को काम करने वाले मजदूरों के बच्चे खेलते-खेलते इस कुंड में नहाने के लिए कूद पड़े और पानी में डूब गए । पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बाद में तीनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया और परिजन बच्चों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने इन बच्चों को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृत बच्चों में अनिस (9) , सावन (15) , मनु (14) शामिल हैं. बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *