प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर
BREAKING उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर

Spread the love
110 Views
  • भाजपा नेता नूपूर शर्मा के बयान के बाद यूपी के कई जिलों में हुई थी हिंसा
  • प्रयागराज में पथराव के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी हुई
  • प्रयागराज के जावेद को बताया जा रहा है मास्टर माइंड
  • सीएम योगी ने दिये हैं दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

करीब बीस साल पहले बनाये गये जावेद अहमद पंप के मकान पर बुलडोजर ने गरजना शुरू कर दिया है। भारी फोर्स के बीच वहां दो बुलडोजर पहुंच चुके हैं। मकान को खाली कराने का काम तेज कर दिया गया है। इससे पहले बताया जा रहा है कि जावेद के परिजनों ने खुद को भीतर बंद दरवाजे बंद कर लिये थे। दरवाजा बुलडोजर द्वारा तोड़ा जा चुका है। जावेद अहमद को प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, आगजनी व पथराव की घटना का मास्टर माइंड पुलिस बता रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्याथ ने कहा है कि दंगे के लिये दोषी किसी भी शख्स से बख्शा नहीं जायेगा। इसी क्रम में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरस, फिरोजाबाद, सहारनपुर में हुए बवाल के 304 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जावेद का आलीशान मकान।

बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग्मबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। इसे उनकी शान में गुस्ताखी बताते हुए मुस्लिमों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस्लामिक मुल्कों के भी इस विवाद में कूदने के बाद भाजपा को नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। बीते जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों में मुस्लिम सड़क पर उतर आये और नूपुर व नवीन की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। प्रयागराज में सबसे ज्यादा बवाल हुआ था। यहां पथराव के अलावा आगजनी की घटना भी हुई थी।

जावेद के घर पर चला बुलडोजर।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बीते दिवस जावेद अहमद के मकान पर इस आशय का नोटिस चस्पा कर दिया था कि यह अवैध रूप से निर्मित है, लिहाजा रविवार की सुबह 11 बजे तक इसे खाली कर दिया जाये ताकि अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा सके। जावेद ने मकान खाली नहीं किया जबकि 11 बजे से पहले ही भारी पुलिस बल के साथ दो बुलडोजर वहां पहुंच गये थे। सामान निकालने के बाद बुलडोजर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सुगबुगाहट से अटाला और नुरुल्लाह रोड पर खलबली मची हुई है। 

प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *