पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के हमले जारी, लोकसभा व राज्यसभा नहीं चल पा रही
BREAKING राष्ट्रीय

पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के हमले जारी, लोकसभा व राज्यसभा नहीं चल पा रही

42 Views

 

मानसून सत्र का तीसरा सप्ताह में भी हंगामा जारी

कृषि कानून के विरोध में दोनों सदन मे हंगामा

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामला व कृषि कानून का विरोध भाजपा की केंद्र सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। विपक्ष के हमले लगातार जारी हैं। संसद के मानसून स्त्र के तीसरे हफ्ते के पहले दिन भी सरकार व विपक्ष के  बीच गतिरोध जारी है।

राज्यसभा में आज भी हंगामे की वजह से शून्यकाल नहीं हो पाया है। संसद के मानसून सत्र का यह तीसरा सप्ताह है लेकिन हंगामे की वजह से इस सत्र में उच्च सदन में एक बार भी शून्यकाल नहीं हो पाया है। कुछ सदस्यों ने अपने हाथों में पकड़ी तख्तियां लहराईं। नायडू ने सदन में तख्तियां दिखाने से मना करते हुए कहा कि जो सदस्य ऐसा कर रहे हैं उनके नाम प्रकाशित किए जाएंगे। पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दोपहर बारह बजे तक स्थगित हो गई  है। लोकसभा की कार्यवाही करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *