पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया ।।
BREAKING उत्तर प्रदेश देश-विदेश

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया ।।

Spread the love

लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है. कल्याण सिंह को कल शाम से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है । एसजीपीजीआई की ओर से बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है । एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर लगातार ध्यान रखा जा रहा है. पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज पर निगरानी रख रहे हैं । गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *