न्यायिक इतिहास में मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) एक अनोखे लम्हे का गवाह बना. लेकिन ये किसी जजमेंट को लेकर नहीं बल्कि जजों के शपथ ग्रहण को लेकर था. दरअसल, मद्रास हाईकोर्ट में पहली बार कोई पति-पत्नी जज बने और दिलचस्प बात ये रही कि दोनों ने एक ही दिन शपथ भी ली. ज्यूडिशयरी के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है । आपको बता दें की जस्टिस मुरली शंकर कुप्पुराजू (Justice Murali Shankar Kuppuraju) और जस्टिस तमिलसेल्वी टी वलयापलायम ( Justice Tamilselvi T. Valayapalayam) ने गुरुवार (3 दिसंबर) को मद्रास हाईकोर्ट में जज की शपथ ली. इस दौरान एडवोकेट जनरल विजय नारायण ने कहा कि जस्टिस मुरली शंकर ने जस्टिस तमिलसेल्वी से शादी की है. मद्रास हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पति और पत्नी ने जज के पद की एक ही दिन शपथ ली है. ऐसा करके उन्होंने न्यायिक इतिहास रच दिया है. फिलहाल, मद्रास हाईकोर्ट में दंपती के अलावा 8 अन्य जजों ने भी शपथ ली । जब जस्टिस मुरली शंकर तिरुचि में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज के रूप में सेवारत थे और उनकी पत्नी जस्टिस तमिलसेल्वी मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में रजिस्ट्रार (न्यायिक) के रूप में नियुक्त थीं, तब दोनों ने साल 1996 में शादी की थी । हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोई पति-पत्नी हाईकोर्ट में एक साथ जज बने हों. एडवोकेट जनरल विजय नारायण ने बताया कि इसके पहले नवंबर 2019 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक ही दिन जस्टिस विवेक पुरी और जस्टिस अर्चना पुरी ने शपथ ली थी और ये दोनों भी पति-पत्नी थे ।।
Recent Posts
अयोध्या राम मंदिर गबन कांड: राम तेरी
Spread the love न्यूज डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में करोड़ों रुपये के दान घोटाले
- June 17, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के बहसूमा में मां के प्रेमी
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में कल दिनदहाड़े लापता
- June 17, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

