नोएडा के चर्चित बाइक बोट घोटाला मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सुरेंद्र सिंह भसीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. फर्जीवाड़े के इस मामले में सुरेंद्र सिंह भसीन पर 98 करोड़ रुपये के लेन-देन करने का आरोप है. इस केस की जांच आर्थिक अनुसंधान शाखा (EOW) की टीम कर रही है. इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं । आर्थिक अनुसंधान शाखा की टीम ने मंगलवार को जाने-माने कारोबारी और ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सुरेन्द्र सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि बाइक बोट के फर्जीवाड़े में उन्होंने 98 करोड़ का लेन-देन किया है । आपको बताते चलें कि इससे पहले यूपी एसटीएफ और आर्थिक अनुसंधान शाखा की संयुक्त टीम ने बाइक बोट घोटाला मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी ललित भाटी को बीते अक्टूबर माह में गिरफ्तार किया था. पकड़ा गया आरोपी कंपनी में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात था. उस पर हजारों लोगों से बाइक टैक्सी की किश्त के नाम पर ठगी करने का आरोप था । शातिर ललित भाटी काफी समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. ललित को यूपी एसटीएफ और ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम ने दादरी की शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे दादरी पुलिस के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था. गौरतलब है कि अब तक इस मामले में भसीन समेत 18 लोग जेल जा चुके हैं ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

