मेरठ आस-पास

नील गाय ने कार पर लगायी मौत की छलांग, चालक ने जान बचाई

Spread the love
329 Views

सड़कों पर नील गाय से एक्सीडेंट अक्सर सुनने व देखने में आते हैं लेकिन हापुड़ के एक गांव में जो नजारा देखने को मिला उसने सभी के पसीने छुड़ा दिये। चलती ब्रेजा कार का मुख्य शीशा तोड़ते हुए नील गाय खिड़की में कुछ इस तरह से फंस गयी कि उसे जीवित नहीं निकाला जा सकता। अलबत्ता कार चालक ने जरूर कार से कूद कर अपनी जान बचायी। कार चालक स्वयं हैरान व परेशान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

https://twitter.com/firstbytetv_/status/1496873250571227140

दरअसल, मेरठ के असीलपुर गांव निवासी फुरकान अहमद बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर से लौट रहे थे। मध्य गंगनहर पर झड़ीना गांव के पास अचानक नील गाय दौड़ती हुई आई और शीशा तोड़ते हुए अगली खिड़की में फंस गयी। नील गाय का पिछला हिस्सा मुख्य शीशे के बाहर था जबकि उसका लहूलुहान मुंह अगली खिड़की के शीशे से बाहर निकल आया था। काफी देर तक उसे निकालने की कोशिश की जाती रही लेकिन अंत में नील गाय को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *