कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी थमा नहीं है. क्रिसमस, न्यू ईयर जैसे त्योहारों को देखते हुए इसके और बढ़ने का अंदेशा लगातार जताया जा रहा है. इसी वजह से कई राज्य सरकारों ने अभी से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन ने भी सरकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है । ताजा जानकारी के मुताबिक कल से महाराष्ट्र के नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर ही लिया गया है. उद्धव सरकार के नए आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. यह 5 जनवरी 2021 तक चलेगा.बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. जिसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही उद्धव सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है. जिसके मुताबिक अब यूरोपीय देशों और मिडिल ईस्ट के देशों से आने वाले यात्रियों को कल से अनिवार्य इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन से गुजरना होगा. यानी एक तय अवधि तक उन सभी यात्रियों को सरकारी व्यवस्था की देखरेख में रहना होगा. उसके बाद ही वो अपने घर जा सकेंगे । आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है. भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं. वहीं दूसरी ओर डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

