दीप सिंह सिद्धू तीस हजार कोर्ट में पेश, पुलिस ने दस दिन की रिमांड मांगी
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

दीप सिंह सिद्धू तीस हजार कोर्ट में पेश, पुलिस ने दस दिन की रिमांड मांगी

Spread the love

 

दिल्ली। दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी दीप सिंह सिद्धू को आज तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने सिद्धू का दस दिन का रिमांड मांगा है। सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। स्पेशल सेल ने उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए दीप सिंह बराबर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है। सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *