दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से वे लोग भी शामिल हैं जो कॉल सेंटर में बैठकर लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए फोन किया करते थे । पुलिस के मुताबिक इनके टारगेट पर विदेशी लोग होते थे. ये अपने सेंटर में बैठकर दुनिया के किसी भी हिस्से में किसी के कंप्यूटर पर पॉप अप भेज देते और फिर उस शख्स को फोन करते और उसे कहते कि आपके कंप्यूटर में वायरस अटैक हो गया है. और जल्द ही अगर आपने इसका उपाय नहीं किया तो न सिर्फ आपका पूरा डेटा बल्कि बैंक अकाउंट का डिटेल भी चोरी हो सकता है.सामने वाला अगर इनकी बातों में आ जाता तो यह उससे उसके कंप्यूटर का कंट्रोल अपने हाथों में ले लेते और फिर वायरस क्लीन करने के नाम पर फीस वसूलते यह सारा धंधा पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से चल रहा था । दिल्ली पुलिस को इस कॉल सेंटर के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद से दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इसकी जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने उस कंप्यूटर के बारे में पता लगाने की कोशिश की जहां से पॉप अप भेजे जाते थे और साथ ही पुलिस ने उन अकाउंट्स के भी डिटेल निकालने की कोशिश की जहां पर यह रकम जमा होती थी ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

