जन्मदिन से दो दिन पहले सलमान खान को सांप ने काटा,तस्वीर सामने आयी
BREAKING राष्ट्रीय

जन्मदिन से दो दिन पहले सलमान खान को सांप ने काटा,तस्वीर सामने आयी

Spread the love
134 Views
  • रात तीन बजे सलमान को अस्पताल ले जाया गया
  • जहरीला नहीं था सांप, इसलिये खतरा टला
  • अस्पताल में छह घंटे रह वापस फार्म हाउस पहुंचे
  • पनवेल फार्म हाउस में मनाया था क्रिसमस समारोह
  • कल यानी 27 दिसम्बर को हैं 56वां जन्मदिन

सलमान खान के फैन को उस वक्त कड़ा झटका लगा है जब यह खबर सामने आई कि सलमान खान को सांप ने काट लिया है। सलमान को कुछ ही देर बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें जाने दिया गया। करीब छह घंटे से अधिक समय तक सलमान खान अस्पताल में रहे। बताया जा रहा है कि सलमान को जिस सांप ने काटा है वह जहरीला नहीं था। सलमान खान का 27 दिसम्बर को 56वां जन्म दिन भी है। उनके अस्पताल में भर्ती की फोटो भी सामने आयी है।

इस तस्वीर में सलमान खान अस्पताल के बेट पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखें बंद की है और वह शांत लेटे हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त सलमान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर थे। वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए परिवार संग वहां पहुंचे थे। शनिवार को रात 3 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया जिसके बाद सुबह मीडिया को इसकी जानकारी मिली। हालांकि अब सलमान खान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और अब वापस पनवेल फार्महाउस भी पहुंच गए हैं और वहीं पर परिवार के साथ रेस्ट कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर इस फार्महाउस में आते हैं जहां पर वो सुकून के पल बिताते हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी ज्यादातर समय सलमान ने इसी फार्महाउस पर बिताया था। सोमवार को सलमान खान का जन्मदिन भी है। वह अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे, इस बारे में अभी असमंजस की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *