महाराष्ट्र के सोलापुर में पंढरपुर कस्बे में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की लगातार तीन लोगों की छेड़खानी से परेशान थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने सात दिसंबर को फांसी लगा ली थी. लड़की ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसके मुताबिक वह सेना में जाना चाहती थी. उसने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों के नाम भी लिखे हैं । एक समाचार एजेंसी के मुताबिक पंढरपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भसमी ने बताया, “हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत सभी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सुसाइड नोट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की का हाथ पकड़ा था और उसे इस बारे में न बोलने की धमकी दी थी.”प्रशांत भसमी ने कहा कि लड़की की मौत होने के तीन दिन बाद, उसके परिवार को उसकी एक नोटबुक में एक सुसाइड नोट मिला. नोट में लड़की ने लिखा है कि सेना की वर्दी और तिरंगे के बैज का उसका सपना सच नहीं होगा क्योंकि वह तीन लोगों की छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही है । पुलिस अधिकारी ने सुसाइड नोट के हवाले से बताया कि लड़की ने तीन लड़कों पर सेना में शामिल होने के अपने सपनों को खत्म करने का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए ‘भारत माता’ और अपने माता-पिता से माफी मांगी है. अधिकारी ने कहा कि नोट में लड़की ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उस पर छींटाकशी करते थे, जिसके कारण वह परेशान थी ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

