उत्तर प्रदेश मेरठ

चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए सपा का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन

40 Views
भाजपा पर चुनावों में धांधली व गुंडागर्दी के आरोप
प्रशासनिक अफसरों ने पार्टी बन कर भाजपा को जीताया
सरकार का जनसमस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं
किसी भी तरह सत्ता में बने रहना चाहती है भाजपा

मेरठ। हाल ही में हुए विभिन्न चुनावों में धांधली व गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए सपा ने आज यूपी के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। सपा का कहना है कि पंचायत, ब्लाक व अन्य चुनावों में भाजपा सरकार व उनके अधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा सरकार का जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं हैं। जो भी विरोध करता है उस पर मुकदमें दर्ज कराये जा रहे हैं। सांसद आजम खां भी इसके उदाहरण हैं। यूपी के मेरठ में भी सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और उन्होंने अपनी सोलह मांगों व समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा सरकार के पूर्व मंत्री शाहिद खां, सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी ने विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *