देश-विदेश मेरठ आस-पास

गैंगस्टर अजहरूदीन उर्फ अज्जू की संपत्ति जब्त ।

Spread the love
  • सोतीगंज के वाहनों के स्लाटर हाउस पर कड़ी कार्यवाही
  • गैंगस्टर अजहरूदीन उर्फ अज्जू पर कसा गया आर्थिक शिकंजा
  • दो मकान व वाहनों को पुलिस ने किया जब्त
  • चोरी के वाहनों के कटान में गुनाहों से तौबा करने वाले भी शामिल
  • पीएम मोदी कर चुके हैं अपने भाषण में सोतीगंज के वाहन कटान का जिक्र
  • अज्जू के गैंग में छह सदस्य हैं, अज्जू जेल की सलाखों के पीछे

वाहनों का स्लाटर हाउस संचालित कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में आज पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर अजहरूदीन उर्फ अज्जू की करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। आज सोतीगंज में बकाया मुनादी करा कर अज्जू के दो मकान व वाहन आदि जब्त किये गये। वाहनों के स्लाटर हाउस के नाम से विख्यात सोतीगंज पर पुलिस की यह एक और बड़ी कार्यवाही है। वाहनों के कटान के अवैध कारोबार में लिप्त इन लोगों ने आर्थिक रूप से कमर टूट गयी है। गंभीर बात यह है कि हज कर गुनाहों की तौबा कर चुके ये सभी गैंगस्टर चुराये गये वाहनों के अवैध कटान के काले धंधे में लिप्त हैं। अधिकांश को हाजी जी के नाम से जाना जाता है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *