Spread the love

उत्तर प्रदेश चुनाव में बयानों के तीरों के बीच एक जंग ऐसी भी छिड़ी है जो सुरीली है। गानों पर गाने पलटवार के रूप में प्रसारित किये जा रहे हैं। भाजपा सांसद रवि किशन, भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ के बाद अब कांग्रेस की रागिनी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह का बा की तर्ज पर यूपी के बाबा के सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। इन सब के बीच जिंदगी…बा, फिर भी घमंड बा।

रवि किशन के गाने के जवाब में बिहार की सिंगर नेहा सिंह राठौड़ का ‘UP का बा -पार्ट टू’ गाना गाकर लोगों के बीच अपने मुद्दे को पहुंचाने की कोशिश की। उनका यह गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

अब इसी तर्ज पर कांग्रेस की प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने भी पलटवार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *