यूक्रेन पर हो रहे हमलों में लगातार वहां मिसाइले आग बरसा रही हैं। दोनों ओर से सेना जवाबी गोले दाग रही हैं। इस युद्ध में दोनों ही तरफ के लोग हताहत हो रहे हैं। कीव को तुरंत छोड़ने की भारतीय एडवाइजरी के बाद भी बड़ी तादात में भारतीय छात्र-छात्रायें वहां फंसे हुए हैं। इस बीच, खारकीव में हो रही गोलाबारी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।
उन्होंने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं, भारतीय अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में मौजूद हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है.” इससे पहले खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने बताया था कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की. सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं।
इस बीच, जानकारी में आया है कि मरने वाले छात्र का नाम शेखारप्पा ज्ञानगौदर उर्फ नवीन है। वह 21 वर्षीय नवीन कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है।