मेरठ आस-पास

खरखौदा बाईपास मंगलवार को सुबह नौ से छह बंद रहेगा

Spread the love

खरखौदा बाईपास पर समस्त प्रकार के वाहन मंगलवार को पूर्णतया प्रतिबिन्धत रहेंगे। ऐसा पॉवर ग्रिड मेरठ सिम्भावली ट्रॉसमीशन लिमिटेड द्वारा एनएच 324 पर कस्बा खरखौदा बाईपास (मेरठ-बुलंदशहर हाईवे) पर 400 किलोवाट की हाईटेशन लाईन का कार्य सुबह नौ से सांय छह बजे तक किये जाने के कारण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक यातायात, जनपद मेरठ के मुताबिक समस्त प्रकार के वाहन 19 अप्रैल को प्रातः 09.00 बजे से सांयः 06.00 बजे तक मेरठ से हापुड़ की ओर जाने वाले व हापुड़ से मेरठ की ओर आने वाले वाहन कस्बा खरखौदा के अन्दर से होते हुए आयेंगे और जायेगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे कल मंगलवार को उक्त मार्ग पर वाहन प्रतिबिन्धित होने के कारण सीधे खरखौदा कस्बा मार्ग का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *