110 Views
कोरोना की रफ्तार में पिछले कुछ समय से कमी दिखाई दे रही है जबकि मौत का आकड़ा जरूर डरा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 67 हजार 59 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1192 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2 लाख 54 हजार 76 लोग ठीक हुए है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 14 लाख 69 हजार 499 हो गए हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या अब 17 लाख 43 हजार 59 हो गई है।
कोरोना से अब तक देश में कुल 3 करोड़ 92 लाख 30 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, इस महामारी के चलते 4 लाख 96 हजार 242 लोगों की जान चली गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.69 फीसदी हो गया है।