BREAKING उत्तर प्रदेश

कपिल सिब्बल का कांग्रेस को बाय बाय, राज्यसभा के लिये सपा से नामांकन किया

Spread the love

खबर निश्चित रूप से चौकाने वाली है। कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिये सपा से नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने लखनऊ में राज्यसभा के लिये नामांकन किया। समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल के साथ ही दो अन्य सीटों पर जावेद अली खान और डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि कपिल सिब्बल बड़े नेता हैं।

नामांकन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रो राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने बताया कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना महत्वपूर्ण है। अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है। हम विपक्ष में रह कर गठबंधन बनाना चाहते हैं, जो मोदी सरकार का विरोध करें। वह खुद इसका प्रयास करेंगे। वह पिछली बार भी यूपी से राज्यसभा गये थे। बता दें कि इससे पहले कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद थे। यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *