उत्तराखंड में चमोली जिले के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद भारी तबाही मची है. धौलीगंगा में अचानक आए बहाव ने यहां बने ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके अलावा यहां चल रहे एनटीपीसी के प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में कई लोगों मारे गए हैं जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं.वहीं, उत्तराखंड प्रशासन ने चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया है. गंगा किनारे बसे सभी गांवों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को वहां ना जाने की सलाह दी जा रही है , उत्तराखंड हादसे का असर यूपी में भी देखने को मिला है. यूपी के 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मेरठ में भी प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए हैं. डीएम के बालाजी ने गंगा तट पर बसे गांवों का निरीक्षण किया है. रविवार को डीएम के बालाजी, एडीएम सुभाष प्रजापति, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल और सिंचाई विभाग के एसडीओ पंकज जैन के साथ हस्तिनापुर क्षेत्र के खादर इलाके में पहुंचे. अधिकारियों ने फतेहपुर प्रेम में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया. सिंचाई विभाग को जल्द ही तटबंध का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड से आगे बढ़ रहे पानी के चलते खादर क्षेत्र में पांच बाढ़ चौकी बनाई गई हैं, जिनमें मखदुमपुर, दूधली, तारापुर, लतीफपुर और खरकाली पर लेखपालों को तैनात किया गया है. इसी के साथ उन्हें 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


