
उत्तरकाशी में हुआ हेलिकॉप्टर हादसा, 5 की मौत, 2 घायल।।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सात लोगों में से पांच की मौत हो गयी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया- 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलीकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे।
दरअसल, इस हेलीकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/