ईरान के संभावित परमाणु केंद्रों पर हमला कर अमेरिका बोला-अब शांति का समय है
इजरायल व ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी विमानों ने बीती रात ईरान पर जमकर बमबारी की। ईरान के न्यूक्लीयर केंद्रों को अमेरिकी विमानों ने निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इफ्तहान पर मिसाइलें गिराईं। इन सभी केंद्रों को तबाह कर दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के हमले की जमकर सराहना की है। नेतन्याहू का कहना है कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए शक्ति का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ताकत के बल पर ही शांति हासिल की जा सकती है।
वहीं ईरान ने भी अमेरिकी हमलों की पुष्टि करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया है। इसके साथ ही इजरायल के शहरों पर ईरान ने अपने जवाबी हमले तेज कर दिये हैं। जिन देशों को पार करते हुए ये मिसाइले अपने गंतव्य की ओर जा रही हैं, वहां के नागरिक बेहद उत्सुकता सेउनका वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। यह नजारा किसी आतिशबाजी से कम नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स – फोर्डो, नतांज और इस्फहान – पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को प्रमुख रूप से निशाना बनाते हुए बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताते हुए कहा कि अब शांति का समय है. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।

इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के हमले की जमकर सराहना की है। नेतन्याहू का कहना है कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए शक्ति का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ताकत के बल पर ही शांति हासिल की जा सकती है। ईरान पर हमले का अमेरिका का फैसला एक साहसिक कदम था।
President Trump and I often say: ‘Peace through strength.’
First comes strength, then comes peace.
And tonight, @realDonaldTrump and the United States acted with a lot of strength. pic.twitter.com/7lTWCZkgw7
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) June 22, 2025
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

