इन तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर  30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव
BREAKING

इन तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर  30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव

44 Views

 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज नोटिस जारी कर कहा कि देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर  30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है। इसके साथ ही चौदह राज्यों की तीस अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं।

निर्वाचन आयोग ने नोटिस में कहा कि आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है। सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए तीन संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

इन राज्यों में इतनी विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें आंध्र प्रदेश- एक, असम- पांच,बिहार- दो ,हरियाणा- एक, हिमाचल प्रदेश- तीन,कर्नाटक- दो,मध्य प्रदेश- तीन, महाराष्ट्र- एक ,मेघालय- तीन, मिजोरम- एक, नगालैंड- एक,राजस्थान- दो,तेलंगाना- एक,पश्चिम बंगाल- चार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *