BREAKING उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सपा प्रत्याशी अभय सिंह देर रात गिरफ्तार

Spread the love
124 Views

बीती रात अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर भाजपा समर्थकों से हुई हिंसक वारदात के बाद शनिवार की तड़के करीब चार बजे सपा प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभय सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है।

दरअसल, शुक्रवार की देर रात गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों में जमकर भिड़ंत हो गयी थी। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे जबकि वहां फायरिंग भी हुई थी। यह घटना महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास की है। दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने सामने आने के कारण यह विवाद हुआ था। पहले पथराव हुआ और फिर फायरिंग। सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने आरोप लगाया था कि यह हमला भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने किया है। हालांकि यही आरोप आरती समर्थकों की तरफ से भी था। बहरहाल, अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *