BREAKING उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सपा प्रत्याशी पर हमला, फायरिंग

Spread the love
119 Views

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग जारी है। अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर हमले की खबर सामने आई है। बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात अभय सिंह के काफिले पर उनियार के जाहना बाजार में हमला हुआ। काफिले पर फायरिंग और पथराव किया गया है, ऐसा सपा का कहना है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला अचानक किया गया। जिस कारण कुछ समय के लिये वहां अफरा-तफरी मच गयी। विकास सिंह नामक शख्स पर हमले का आरोप लगाया गया है। इस घटना की सूचना महाराजगंज थाने में दी गई. जिसके बाद जांच की बात भी सामने आई है। अभय सिंह पूर्व विधायक और अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में उनका सामना भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी से होगा, जो भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी है।

फेसबुक पर अभय सिंह ने अपने बयान में लिखा है, ”पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से विरोधियों से मिल चुका हैं ।चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव के के दौरान लौटते समय मेरे काफिले पर चली गोली, गोसाईंगंज के नेव कबीरपुर में हुई घटना। मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन है विरोधी विरोधी चुनाव हार चुके हैं। यही कारण है वो चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं। आप लोग शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *