उत्तर प्रदेश मेरठ

अमित अग्रवाल को टिकट मिलने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया उदघोष-जय श्री राम, हो गया काम

Spread the love
176 Views
  • करीब बीस साल के इंतजार के बाद अमित फिर काबिज
  • भाजपा ने एक  बार फिर से अमित के नाम पर जताया भरोसा
  • सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट काट कर दिया गया उन्हें टिकट
  • भाजपा में जश्न का माहौल, बधाई व शुभकामनाओं का तांता
  • चुनाव प्रबंधन के मास्टर माने जाते हैं अमित अग्रवाल
  • मजबूत प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने उतारा है चुनाव मैदान में 

पूर्व विधायक अमित अग्रवाल की प्रत्याशी के रूप में आज वापसी हो गयी। करीब बीस साल के अंतराल के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और पार्टी ने एक बार फिर से उन पर अपने भरोसे की मोहर लगा दी। अमित अग्रवाल को कैंट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर अमित अग्रवाल की जगह कभी सत्यप्रकाश अग्रवाल काबिज हुए थे। आज फिर से सत्यप्रकाश अग्रवाल की जगह पार्टी ने अमित अग्रवाल को रिप्लेस कर दिया। आज जैसे ही अमित अग्रवाल के नाम की घोषणा हुई भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर कमल खिल गया। उनके आवास पर जश्न के माहौल के बीच तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी जीत के लिये कंधे से कंधे मिलाकर चुनाव लड़ने की बात कही।

यह भी देखिये 👇🏿

मेरठ कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर सर्वप्रथम अमित अग्रवाल ने औघड़नाथ काली पलटन मन्दिर पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती,राधा कृष्ण,माता दुर्गा जी के श्रीचरणों में उपस्थित होकर विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से अजय चन्द्रा, प्रवीण त्यागी,संजीव रस्तोगी,रविन्द्र तेवतिया,राजदीप गुप्ता,शिवम शर्मा,अमित चिकारा,वीरेंद्र तोमर,हेमंत शाक्या,शुभम कौशिक,पुनीत शर्मा,यशवंत चौहान,गौरव गुप्ता,वीनस शर्मा,विनय विरालिया,अक्षित त्यागी,नीरज पंवार,अंकित शर्मा,अंकित चौधरी,राज चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रत्याशी घोषित होने पर अमित अग्रवाल ने मौजूदा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से भी शिष्टाचार भेंट की। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *