हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. यहां सड़क पर पड़े मिले एक सूटकेस में एक आदमी की लाश मिली है. पुलिस ने अपनी जांच में मृतक की पहचान कर ली है. हैदराबाद के राजेन्द्र नगर में डेरी फार्म रोड के पास कुछ लोगों को एक लावारिस सूटकेस दिखा, जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो सूटकेस में एक शख्स की डेड बॉडी मिली. पुलिस ने और अधिक जांच करने पर मृतक का पता लगा दिया है. मृतक का नाम रियाज है. युवक चन्द्रयानगुट्टा का रहने वाला है. हैदराबाद पुलिस इस पूरे मामले के पीछे के कारणों और अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है । एक ऐसी ही घटना शुक्रवार के दिन हैदराबाद एयरपोर्ट के पास देखने को मिली, जहां एक महिला की अधजली लाश पुलिस को मिली. पुलिस को ये जानकारी आसपास से गुजरने वाले लोगों द्वारा दी गई. इस मामले में भी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है, ताकि ये पता चल सके कि युवती ने स्वयं आग लगाई थी या किसी ने किसी प्रकार की असहज घटना करने के बाद युवती को आग लगाकर वहां फेंक दिया था । हत्या और लूटपाट की घटनाएं हैदराबाद में आम हो चली हैं. हैदराबाद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार के दिन ही एक 23 साल के लड़के ने प्रॉपर्टी के मामले को लेकर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. 23 साल का ये युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और जेल में भी रहकर आया है. फिलहाल ये युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, पुलिस लगातार खोज कर रही है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

