पिछले दिनों मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया. इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर फैंस ने मुंबई इंडियंस के फैसले की आलोचना की. बहरहाल, अब मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के पीछे की वजहें बताई. इसके बाद रोहित शर्मा की वाइफ ऋतिका सजदेह ने कुछ ऐसा लिखा जो तेजी से वायरल हो रहा है । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर कह रहे हैं कि मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से क्रिकेट से संबंधित फैसला था. हमने हार्दिक पांड्या को बतौर खिलाड़ी वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया. हमारे लिए यह बदलाव का दौर है… साथ ही वह आगे कह रहे हैं कि भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं, लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं भावनाओं को इससे दूर रखना होगा. मेरा मानना है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का बेस्ट लाएगा । मार्क बाउचर के वीडियो पर रोहित शर्मा की वाइफ ऋतिका सजदेह ने रिप्लाई किया है. इसमें ऋतिका सजदेह ने लिखा है कि इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं… यानी, रोहित शर्मा की वाइफ मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर की बातों को खारिज करती नजर आ रही हैं. अब सोशल मीडिया पर ऋतिका सजदेह का रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी बात रख रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अगर सबकी सहमति से रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाता तो फिर ऋतिका सजदेह ऐसे रिप्लाई क्यों करती ?
Recent Posts
मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली
Spread the love न्यूज़ डेस्क: अपने मशहूर गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से
- August 27, 2026
- 10 Min Read
मेरठ SSP पर किसान नेताओं को पीटने
Spread the love मेरठ: मेरठ के तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर किसान नेताओं ने सत्ता और
- August 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के नए कप्तान बने आईपीएस बीबीजीटीएस
Spread the love मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक
- August 21, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


