स्टेशन से चोरी किया बच्चा भाजपा पार्षद के घर से बरामद
उत्तर प्रदेश

स्टेशन से चोरी किया बच्चा भाजपा पार्षद के घर से बरामद

Spread the love
129 Views
  • बच्चे चुरा कर गिरोह निसंतान दंपत्ति को बेचता है
  • बांके बिहारी हॉस्पिटल हाथरस के संचालक भी इस धंधे में लिप्त
  • स्टेशन पर सोते हुए नजर हटी और बच्चा गायब
  • पौने दो लाख रुपये में बेचा गया था मासूम संजय
  • सात माह का चुराया गया मासूम भाजपा पार्षद के घर से बरामद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त की सुबह चोरी किया गया बच्चा भाजपा की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के सदस्य बच्चे चुरा कर निसंतान दंपत्तियों को बेचने का धंधा करते चले आ रहे थे। सात माह के इस मासूम संजय को फिरोजाबाद निवासी दंपति विनीता अग्रवाल पत्नी कृष्ण मुरारी अग्रवाल को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा गया था। यह खरीद फरोख्त बांके बिहारी हॉस्पिटल हाथरस के संचालक डा. प्रेम बिहारी निवासी गोकुल धाम व उनकी पत्नी डा दयावती के माध्यम से बेचा गया था। पुलिस ने बच्चा चुराने वाले शातिर दीप कुमार शर्मा हाथरस, एनएम पूनम हाथरस, मंजीत, विमेश के साथ ही कृष्ण मुरारी अग्रवाल व उनकी पत्नी भाजपा पार्षद विनिता अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विस्तार से देखिये 👇

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *