गुजरात के सूरत में एक अस्पातल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि ट्राई स्टार हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर बने सर्वर रूम में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी. आग लगते ही पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. आग की सूचना मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मरीजों को तत्काल उनके वार्ड से निकाल कर अन्य अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया । अस्पताल से इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस आगज़नी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है ।।
Recent Posts
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


