सीएम योगी बागपत पहुंचे, टीकाकरण व विकास कार्यों का लिया जायजा
BREAKING उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बागपत पहुंचे, टीकाकरण व विकास कार्यों का लिया जायजा

38 Views

 

सुबह 11 बजे योगी बागपत पहुंचे

महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

रंछाड़ आत्महत्या मामले में क्या रूख रहेगा, सभी की निगाह 

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर आज बागपत उतर गया। बागपत पहुंच कर सीएम योगी ने अस्तपाल व गौशाला का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम योगी के आगमन से पुलिस प्रशासन के पसीने छूटे हुए हैं। रंछाड़  में हुए अक्षय आत्महत्या मामले के बाद हुए बवाल पर भी योगी का क्या रूख रहेगा इस पर भी सभी की निगाह अटकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सबसे पहले महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने टीकाकरण की जानकारी ली। महिला अस्पताल के पास ही बन रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी उन्होंने किया। जल्द प्लांट को शुरू कराने के लिए योगी ने निर्देशित किया। महिला अस्पताल के पास ही बने पीकू सेंटर पहुंचे। यहां पर सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की। डीएम को कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। यहां कोई भी लापरवाही या कमी नहीं मिली है। निरीक्षण के बारे में सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाह ने जानकारी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *