सीएम आवास पर सिर्फ कांग्रेस व एनसीपी का ही प्रवेश, हमारा नहीं- शिंदे
BREAKING राष्ट्रीय

सीएम आवास पर सिर्फ कांग्रेस व एनसीपी का ही प्रवेश, हमारा नहीं- शिंदे

Spread the love

महाराष्ट्र में सियासी जंग के बीच बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने एक पत्र जारी कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास में केवल कांग्रेस व एनसीपी का ही प्रवेश था, हमारा नहीं। हमारी परेशानी कभी न सुनी गई और न ही समझी गयी। अयोध्या भी आदित्य ठाकरे को अकेले भेजा गया। हिंदुत्व व राम मंदिर शिव सेना का मुद्दा था लेकिन कांग्रेस व एनसीपी के फेर में पार्टी यह भूल गयी।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिव सेना के विधायक एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है। शिंदे ने दावा किया है कि गुहावटी में उनके साथ 42 विधायक मौजूद हैं। शिंदे के इस दावे के बाद उद्धव ठाकरे सरकार अल्पमत में आ गयी है। इसे देखते हुए बीती रात ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री आवास खाली कर मातोश्री पहुंच गये थे। अब सभी की नजर इस जंग पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *