मेरठ आस-पास

विधान परिषद चुनाव को लेकर ब्लॉक प्रमुखों ने लिया धर्मेंद्र भारद्वाज को जिताने का संकल्प

Spread the love
112 Views

मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज के मुख्य चुनाव कार्यालय पर मेरठ जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुखों की बैठक आहुत हुई। बैठक में सभी ब्लाक प्रमुखों ने धर्मेंद्र भारद्वाज की शत प्रतिशत जीत दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने सभी ब्लॉक प्रमुखों का आह्वान किया कि हम सभी संकल्प ले कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता के मध्य तक लेकर जाये, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ प्राप्त होगा और कोई भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नही हों। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ विधान परिषद चुनाव लडना है और विजय प्राप्त करनी हैं।
बैठक में सभी ब्लॉक प्रमुखों ने संकल्प लिया कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एकजुट कर उनका मत भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज के पक्ष में डालकर प्रचंड जीत सुनिश्चित करनी हैं।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरवीर पाल, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय त्यागी, जिला भाजपा महामंत्री हरीश चौधरी, भवॅर सिंह, अंकुर मुखिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, आशिष प्रताप, फिरेराम, समीर चौहान, विनोद चौधरी, जिला मंत्री नितिन शर्मा, जिला सहकारी बैक अध्यक्ष मनेन्द्रपाल, ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रोहटा श्रीमति रेखा, ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर मनोज चौहान, ब्लॉक प्रमुख दौराला श्रमिष्ठा देवी, ब्लॉक प्रमुख मवाना गीता, ब्लॉक प्रमुख हस्तनापुर नितिन पोसवाल, ब्लॉक प्रमुख खरखौदा पुनित त्यागी, ब्लॉक प्रमुख रजपुरा पूनम चौहान, ब्लॉक प्रमुख माछरा अशोक त्यागी, ब्लॉक प्रमुख परिक्षितगढ ब्रहम सिंह गुर्जर, बिजेन्द्र सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, देवेन्द्र गुर्जर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, राहुल देव चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ मनोज शर्मा, विनय शर्मा एडवोकेट क्षेत्रीय सह संयोजनक भाजपा, सचिन चौधरी, तरसपाल चौधरी आदि क्षेत्र के गणमान व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *