लखनऊ में आई बारात में रोड लाइट और बैंड की छतरी गांव में लगे ट्रांसफार्मर से छू जाने के बाद करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है । जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में गांव रानी खेड़ा निवासी बेचा लाल लोधी के घर सरोजिनी नगर क्षेत्र से बारात आ रही थी. इस दौरान बैंड और रोड लाइट के सहारे डांस करते हुए लोग गांव के अंदर जा रहे थे । इसी दौरान अचानक रोड लाइट ले जा रहे मजदूरों की छतरी गांव में लगे ट्रांसफार्मर से छू गई जिसके बाद करंट लगने से तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां पर बैंड लेकर जा रहे तीन मजदूर कमल, राजू व जगदीश की मौत हो गई. बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है । एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, देर रात बारात सरोजनीनगर से रानीखेड़ा थाना काकोरी जा रही थी. शादी में मजदूर छतरी रॉड लाइट ले जा रहे जो ट्रांसफार्मर से छू गई. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई और बाकी अन्य 6 लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. आगे की कार्यवाही की जा रही है ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

