BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

रेत खनन मामले में पंजाब सीएम चन्नी के करीबियों के घर ईडी की छापेमारी

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारे हैं। ईडी ने सीएम चन्नी के रिश्तेदार के ठिकाने के अलावा 9 और जगहों पर छापेमारी की है। ईडी की ये छापेमारी मंगलवार सुबह से जारी है। छापेमारी मोहाली समेत अनेक स्थानों पर चल रही है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में होमलैंड सोसाइटी (Homeland Society) के जिस मकान पर छापा मारा जा रहा है वो सीएम चन्नी का एक करीबी रिश्तेदार बताया जाता है। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। यह छापेमारी अवैध रेत खनन मामले में की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *