राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में निकुंभ थाना क्षेत्र के ग्राम सांदलखेड़ा के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार जीप (क्रूजर वाहन) और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप सवार रतलाम जिले के 07 लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक घायल हैं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है । बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी कुछ लोगों के और जीप में फंसे होने की संभावना है। जीप सवार लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के बताये जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है । रतलाम जिले के ग्राम आक्या निवासी शंकरलाल के बेटे की शादी गत 07 दिसम्बर को और गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसम्बर को हुई थी। दोनों परिवार के लोग नवविवाहित जोड़ों को दर्शन कराने के लिए श्री सांवलिया सेठ मंदिर गए थे। लौटते समय शनिवार रात 10 बजे ग्राम सादलखेड़ा के पास ट्रेलर वाहन और क्रूजर वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर निकुंभ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सात-आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर किशोर कुमार और पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी भार्गव ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुए सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

