बाल विवाह के बारे में हम सभी ने बहुत सुना और टीवी सीरियल या फिर फिल्मों में देखा भी है. आजतक बाल विवाह के बारे में कम ही सुनने को मिलता है. हालांकि, आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां, बाल विवाह आज भी किया जाता है. जोधपुर में 2 वर्ष की उम्र में बाल विवाह के बंधन में बंधने वाली नींबू को आखिरकार बाल विवाह से मुक्ति मिल गई है ।गुरुवार को फैसला सुनाते हुए न्यायालय संख्या एक के न्यायधीश महेंद्र कुमार सिंघल ने उसका बाल विवाह निरस्त कर दिया. सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती की मदद से बालिका वधू नींबू को आजादी मिली है. जोधपुर जिले की बाप तहसील निवासी 20 वर्षीय नींबू का मई 2002 में बाल विवाह बीकानेर जिले के निवासी युवक के साथ करवा दिया गया था, बाल विवाह के समय नींबू की उम्र महज 2 साल की ही थी. अब 18 साल बाद उसे इस विवाह से मुक्ति मिली है.दरअसल, नीबू खुद ही बाल विवाह के बंधन में नहीं रहना चाहती थी. हालांकि, जाति के लोगों ने उसपर काफी दबाव भी दिया लेकिन, नींबू ने सारथी ट्रस्ट की डॉ कृति भारती के सहयोग से बाल विवाह निरस्त करवा लिया. जानकारी के लिए बता दें कि देश का पहला बाल विवाह भी सारथी ट्रस्ट की डॉ कृति भारती ने ही निरस्त करवाया था. सारथी ट्रस्ट ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवा दिए हैं. साथ ही 1400 से अधिक बाल विवाह रुकवाए भी हैं ।।
Recent Posts
रिश्वतखोर दरोगा पर बड़ा एक्शन: मेरठ में
Spread the love मेरठ: मेरठ पुलिस महकमे से इस वक्त भ्रष्टाचार की एक बेहद सनसनीखेज और
- June 30, 2026
- 10 Min Read
मेरठ नगर निगम का ‘हाईटेक’ कारनामा: करोड़ों
Spread the love मेरठ: मेरठ में नगर निगम की कार्यप्रणाली और उसकी वीआईपी सफाई व्यवस्था को
- June 29, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

