राजस्थान के सीकर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक दो मंजिला मकान की छत से चोरों ने 140 कबूतर और 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है । पीड़ित मकान मालिक सलीम बेहलीम ने बताया कि उनके पोते ने घर की छत पर रंग-बिरंगे कबूतरों को पाला हुआ था. 31 दिसंबर की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया. रात में करीब दो से तीन बजे के बीच छत पर किसी के कूदने की आवाज आई. फिर उनके पोते ने रात को ही छत पर जाकर देखा कि तीन कबूतरों को छोड़कर सभी कबूतर गायब थे और साथ ही घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी भी अलमारी से गायब थी । पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों की संख्या दो से तीन के बीच में रही होगी. हालांकि छत पर चढ़ने के लिए साथ में लाए सीढ़ी चोर मौके पर ही छोड़ गए. अब वो लोग खुद अपने स्तर पर चोरी हुए कबूतरों का ढूंढने की कोशिश में जुटे हैं. इलाके में कई लोग ऐसे हैं जो कबूतर पालते हैं । बुजुर्ग सलीम ने बताया कि उसके दोनों पोतों साहिल और राहिल को कबूतर पालने का शौक है. चार साल पहले दोनों पोते 800-800 रुपयों के पांच जोड़ी कबूतर खरीदकर लाए थे. जिनके बच्चे होने के बाद ये बढ़कर 143 हो गए थे. जिनमें 140 चोरी हो गए. इनमें एक कबूतर के पैरों में चांदी की पाजेब भी पहनाई हुई थी । पीड़ित परिवार ने सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया. एएसआई कंचन ने बताया कि फतेहपुर रोड स्थित चूरू रेलवे लाइन के पास आनंद नगर निवासी सलीम ने मामला दर्ज करवाया है कि 31 दिसंबर कि रात को उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 140 कबूतरों चुरा लिया गया. साथ ही घर में रखें 50 हजार रुपये चोरी का मामला दर्ज करवाया है ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


