रिपोर्ट्स के मुताबिक हेल्थ वर्कर नागाराजू संडूर जनरल अस्पताल का कर्मचारी था। नागराजू को 16 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे टीका लगाया गया था, इसके बाद सोमवार की दोपहर सीने में दर्द और सांस में दिक्कत के बाद उसे इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। विम्स की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ वर्कर शुगर और हाई ब्लड प्रेशर समेत दूसरी बीमारियां भी थी , कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बेल्लारी जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत की वजह वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद सोमवार सुबह तक ठीक थे। हेल्थ वर्कर की मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है । बता दे की र्नाटक से पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी की मौत का मामला सामने आया था। मुरादाबाद के जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल के परिजनों का आरोप था कि वैक्सीन लगाने के बाद हालत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है, लेकिन मुरादाबाद के सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि महिपाल की मौत का कोरोना वैक्सीनेशन से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी ।।
Recent Posts
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा