उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रताड़ना के चलते आईटीआई के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. छात्र के मानसिक उत्पीड़न के चलते हुई मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सीओ तथा कोतवाल भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के कारणों की छानबीन को लेकर घंटों मशक्कत करते दिखे. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव में जोखू लाल वर्मा के 20 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र प्रतापगढ़ में आईटीआई का छात्र था. शनिवार को छुट्टी में गांव गया था और शाम धीरेन्द्र दूसरी मंजिल के एक कमरे में गया और कमरा बंद कर फंदे से झूल गया. दोपहर उसकी मां गुड्डी खेत से लौटी तो धीरू को खाना देने छत पर गई. मां के आवाज देने पर भी कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद मां ने कमरे को खटखटाया तो भी अंदर से कोई आवाज न मिलने पर वह अनहोनी की आशंका में कांप उठी । मृतक की मां ने कमरे में लगे रोशनदान से झांका तो अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई. गुड्डी का चीख सुन परिजन भी छत पर पहुंच गए. परिवार के लोगों की चीख-पुकार पर गांव के लोग भी बड़ी तादाद में जोखू शर्मा के घर जुट गए । पुलिस को मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में मृतक छात्र ने आत्महत्या के लिए गांव के ही हीरा सिंह और उसके साले, भीषम सिंह को लगातार प्रताड़ना के चलते जवाबदेह बताया है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


