आपको बता दे की मेरठ में पूर्व एमएलसी और 48 साल तक एक छात्र शिक्षक राजनीति पर छाए ओम प्रकाश शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेशभर से शिक्षक नेता और शिक्षक उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं । शास्त्री नगर B ब्लॉक स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे । गौरतलब है कि ओमप्रकाश शर्मा का शनिवार की रात को उनके ही आवास पर सीने में दर्द उठने के बाद निधन को गया था । पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर सहित शिक्षक संगठन के अन्य सभी नेता ओम प्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए हैं। सभी पार्टियों के भी स्थानीय नेता अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस लगाई गई । पूरे उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में शिक्षक नेता स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंच रहे हैं । ओम प्रकाश शर्मा ने 1970 में विधान परिषद का पहला चुनाव जीता था। अंतिम चुनाव 2014 में जीता। पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा शिक्षक सीट पर लगातार 8 बार जीते। 50 साल एमएलसी रहने के बाद 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये उनकी जीवटता का प्रमाण है कि वो इस हार के बाद भी शिक्षक हितों को लेकर हुंकार भरते रहे। शनिवार को शिक्षकों के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला विद्यालय निरीक्षक पर धरना भी दिया। उन्होंने धरने को संबोधित भी किया था ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


