मुरैना जिले में सोमवार को जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक टीम मामले की जांच करेगी। मरने वालों में सात लोग मानपुर के पृथ्वी गांव के हैं। वहीं तीन लोग सुमावली के पावली गांव के हैं। दो लोगों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण सोमवार रात को डॉक्टरों द्वारा ग्वालियर रेफर कर दिया गया था । एसडीओपी सुजीत भदौरिया के अनुसार गांव में किस-किस की तबीयत शराब पीने के बाद खराब हुई है? इसका पता लगाने के पूछताछ की जा रही है । बताया जा रहा है कि सोमवार को बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर पृथ्वी गांव में जहरीली शराब पीने से जीतेंद्र यादव नाम के शख्स की हालत खराब हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ध्रुव यादव, सिरनाम, दीपेश, बृजकिशोर, दिलीप शाक्य, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत कुछ अन्य लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली। इनमें से तीन और की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इन्होंने ओपी केमिकल से बनी शराब पी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। इसके बाद पुलिस को देररात सुमावली थाना क्षेत्र के पावली गांव में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार ये लोग एक ही पार्टी में गए थे ।।
Recent Posts
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


