BREAKING उत्तर प्रदेश

भाजपा के संकल्प पत्र में घोषणाएं ही घोषणाएं, 130 वायदे

Spread the love

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने से पूर्व आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। यह घोषणा पत्र 2017 के संकल्प पत्र की तर्ज पर बनाया गया है। इस घोषणा पत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया गया है। यह घोषणा पत्र यूं तो रविवार को जारी होना था लेकिन भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। देश में उनके निधन पर दो दिवसीय शोक घोषित किया गया है।

 लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया। इस मौके पर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा,  चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहें। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने जो वायदे किये हैं उनमें प्रमुख रूप से ग़रीबों को सस्ता खाना, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन,मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करना,आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करना, चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण, किसानों को सोलर पंप, 14 दिन के भीतर गन्ना किसानों को भुगतान, देरी पर ब्याज,नहोली और दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलिंडर, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा,हर घर एक रोज़गार, विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह की पेंशन, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था, अगले पांच साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा,
मछुआरों को  40% सब्सिडी पर एक लाख तक की नाव उपलब्ध होना, मछली बीज उत्पादन  के लिए 25% तक की सब्सिडी की छूट शामिल हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1490992974984929281

इसके अलावा छह मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। एमबीबीएस की सीटों को दोगुना किया जाएगा और लव जेहाद में 10 साल की सजा और एक लाख का जुर्माने का प्रावधान करने वायदा किया गया है। 

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1490921798082334722

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *