BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

भाजपा के तीन बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे डा. राजकुमार त्यागी ने थामा रालोद का दामन

33 Views

 

तीन बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं डा त्यागी

एक बार भाजपा ने एमएलसी भी बनाया

पिछले अर्से से बराबर पार्टी में हाशिये पर चल रहे थे

जिन्हें पार्टी में चलना सिखाया वे सर्वोच्च पदों पर आसीन हुए

 

मेरठ। भाजपा के पूर्व पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. राजकुमार त्यागी ने आज भाजपा से किनारा कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में डा. राजकुमार ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। डा. राजकुमार त्यागी तीन बार के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एक बार भाजपा उन्हें एमएलसी बना चुकी है। पिछले कुछ समय से जरूर वह भाजपा की राजनीति में हाशिये पर चल रहे थे। जिन लोगों को उन्होंने राजनीतिक की एबीसीडी सिखाई वे आज पार्टी में सर्वोच्च पदों पर विराजमान है। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व हाल ही में एमएलसी बनाये गये अश्वनी त्यागी शामिल रहे हैं।

दिल्ली में रालोद की सदस्यता लेने के बाद डा. राजकुमार त्यागी ने कहा कि “आज समाज में सौहार्द ,भाईचारा बनाया जाना अति आवश्यक है,जिसका वह पुरजोर समर्थन करते हैं। आज समाज के कमजोर वर्गों के लोगों का जीवन कैसे सुखी एवं समृद्ध बने उसकी चिंता करने की आवश्यकता है,जिसका वर्तमान में अभाव दिखाई देता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य होगा यह भी कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *