बुलंदशहर में किशोरी को रेप के बाद घर के आंगन में ही दबा दिया, शव बरामद,आरोपी फरार
BREAKING मेरठ आस-पास

बुलंदशहर में किशोरी को रेप के बाद घर के आंगन में ही दबा दिया, शव बरामद,आरोपी फरार

Spread the love
127 Views

 

-पानी पीने के लिये निकली थी किशोरी

-आरोपी की नामजदगी होने पर हुई छानबीन

-फरार आरोपी के घर में मिट्टी देख की गई खुदाई

-किशोरी का शव नग्न अवस्था में पाया गया

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक किशोरी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही दफन कर दिया गया। शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बेखौफ दरिंदा रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को अपने घर के आंगन में दबा कर फरार हो गया। शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया है।

दरअसल, 25 फरवरी को किशोरी अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए आरोपी के घर के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले की जानकारी अनूपशहर कोतवाली को दी गई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी को नामजद करते हुए दोबारा तहरीर दी। पुलिस और परिजनों ने मंगलवार को आरोपी के घर की तलाशी की।  घर के आंगन में पुलिस को खुदी हुई मिट्टी दिखाई दी। उसे खोदा गया तो किशोरी का नग्न अवस्था में शव दबा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *