BREAKING दिल्ली-एनसीआर देश-विदेश

पाक फाइटर को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान वीर चक्र से सम्मानित

Spread the love
110 Views

  • सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’
  • नायब सूबेदार सोमवीर को मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’
  • मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज देश की सुरक्षा मेंं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। इसके बाद वह तीन दिन तक पाकिस्तान की पकड़ में रहे थे। तमाम कूटनीतिक व राजनीतिक प्रयासों के बाद पाकिस्तान को उन्हें छोड़ने के लिये विवश होना पड़ा था।

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई जाबांजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए सपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।

नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया.

पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *