पाकिस्तान में दो ट्रेन टकराने से पचास लोगों की मौत
BREAKING देश-विदेश

पाकिस्तान में दो ट्रेन टकराने से पचास लोगों की मौत

Spread the love

 

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से दूसरी ट्रेन टकराई

अब तक पचास लोगों की मौत,

शव निकालने के लिये कैटर बुलाने पड़े

पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज एक रेल हादसे में पचास लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। यहां सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन और मिल्लत एक्सप्रेस आपस में टकरा गई। पाकिस्तान के लोकल न्यूज़ चैनल ने यह जानकारी दी है।

रेलवे के मुताबिक, ये दुर्घटना तब हुई जब सरगोधा जा रही सर सैयद एक्सप्रेस पटरी पर पहले से मौजूद मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। घोटकी के डीसी उस्मान अब्दुल्ला ने बताया है कि हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों ट्रेनों की बोगी में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। ऑपरेशन के लिए भारी मशीनरी और कटर की जरूरत है। बड़ी ट्रेन दुर्घटना के बाद अप और डाउन रेलवे यातायात को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच ऑपरेशन में प्रशासन की सहायता के लिए पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के सैनिक भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *