पहले प्रेमिका को गोली मारी ,फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया
उत्तर प्रदेश मेरठ

पहले प्रेमिका को गोली मारी ,फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया

Spread the love
  • मेरठ परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में हुई यह वारदात
  • ग्राम दुर्गेशपुर में शुक्रवार की सुबह हुई यह हत्या
  • दोनों ही शादीशुदा हैं, दोनों के बीच संबंध होने की चर्चा
  • पहले महिला को मारा, फिर उसके शव पर गिरते हुए खुद को गोली मारी
  • महिला ने बचकर भागने की कोशिश की लेकिन सफल न हो पायी
  • किरण पाल ने दौड़कर उसे पकड़ा और गोली से उड़ा दिया

रिश्ता आगे जारी न रखने से दुखी होकर आज मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद उसने भी उसके शव  पर गिरते हुए खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ इन  शवों को देकर गांव दुर्गेशपुर में सनसनी फैल गयी है। दोनों के पांच बच्चे हैं। यह घटना शुक्रवार की सुबह उस  वक्त हुई जबकि धीर सिंह की पत्नी मिथलेश गोबर डालने जा रही थी। बताया गया कि तभी वहां किरण पाल पहुंच गया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और किरण पाल तैश में आ गया। किरण ने उस पर गोली चला दी। वह बचकर भागने की कोशिश करने लगी तो किरण ने दौड़ कर उसे पकड़ा और हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।   

विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=OEVaoi04ffA&t=18s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *